गिरडीह, फरवरी 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद डाकबंगला एनएच पथ पर चपुआडीह के पास गुरुवार देर शाम दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार चपुआडीह पंचायत सोबराजपुर के 60 वर्षीय सहदेव पंडित को इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी प्रमीला देवी, भतीजा बबलू शर्मा और दूसरे बाइक सवार बुच्चानवाडीह के मुन्ना अंसारी तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें मुन्ना अंसारी की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बबलू शर्मा चाचा और चाची के साथ देवघर से अपना घर सोबराजपुर बाइक से जा रहा था। चपुआडीह के पास बाइक को खड़ा करने के दौरान बेंगाबाद से चपुआडीह की और जा रही दूसरी बाइक ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.