गिरडीह, अक्टूबर 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद देवघर एनएच पथ पर चपुआडीह के पास वर्षों से लूप लाइन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जिससे एनएच पथ की खूबसूरती पर ग्रहण लग गया है। एनएच सड़क की लूप लाइन निर्माणाधीन होने के कारण चपुआडीह बाजार में अक्सरहां सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। बावजूद इसके एनएचआई द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अबतक किसी तरह की कोई पहल नहीं की गई है। फलस्वरूप सड़क की स्थिति पूर्ववत है। यह सड़क राजधानी रांची व उप राजधानी दुमका के बीच में है और दोनों को जोड़ती है। एनएच पथ पर प्रतिदिन कोर्ट के जज सहित वीआइपी लोगों के वाहनों का आना जाना लगा रहता है लेकिन वीआइपी वाहनों का काफिले की गति चपुआडीह बाजार पहुंचते ही थम जाती है और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे चपुआडीह बाजार में एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.