अयोध्या, सितम्बर 22 -- अयोध्या, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के इतिहास के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एसके जायसवाल ने कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य एक कुशल प्रशासक थे। इसलिए पहला अखिल भारतीय साम्राज्य आस्तित्व में आया जो वर्तमान अफगानिस्तान तक जा पहुंचा था। उन्होंने कहा कि मौर्य साम्राज्य के प्रशासन के बारे में संपूर्ण जानकारी कौटिल्य के अर्थशास्त्र से मिली। इसका सर्वप्रथम शामाशास्त्री ने अनुवाद किया। यह बातें प्रो. जायसवाल ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग में 'मौर्य प्रशासनिक व्यवस्था के विविध आयामः आधुनिक युग में उसकी प्रासंगिकता विषयक व्याख्यान में कही। उन्होंने कहा कि विश्व के पटल पर सिर्फ प्राचीन भारत में ही ऐसी राजनैतिक अवस्था मिलती है जिसमें तानाशाही के लिए कोई गुंजाइश कभी नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.