संभल, जनवरी 4 -- संभल। चन्दौसी शहर का रोडवेज बस स्टैंड आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। यात्रियों के बैठने के लिए न तो कोई ढंग का प्रतीक्षालय है और न ही रोशनी की समुचित व्यवस्था। शाम ढलते ही बस स्टैंड अंधेरे में डूब जाता है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि यहां से रात 11 बजे तक दिल्ली के लिए बसों का संचालन होता है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आते। न पुलिस की मौजूदगी, न सीसीटीवी कैमरे-यात्रियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति भय पैदा करने वाली है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि कई बार मजबूरी में उन्हें अंधेरे में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...