संभल, मई 25 -- रविवार सुबह आई आंधी और बारिश ने पूरे शहर की बिजली गुल कर दी। सुबह 12 बजे तक शहर और देहात में किसी भी इलाके में बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना पड़ा। सुबह पांच बजे जब लोगों की आंख खुली तो आसमान में घने बादल छाए हुए थे और बिजली चमक रही थी। ऐसा लग रहा था कुछ ही पलों में बारिश शुरू हो जाएगी। करीब 15 मिनट आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी बारिश आने से पूर्व ही शहर की बिजली गुल हो गई। बारिश रुकने के बाद बाधित बिजली आपूर्ति सुचारू कराने के लिए तमाम बिजली अफसर और कर्मचारी जुट गए। बारिश भले ही कुछ समय के लिए हुई हो, लेकिन बिजली कई घंटे के लिए गुल हो गई। दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। हालांकि बिजली कर्मचारी व अधिकारी बारिश व आंधी थमने के बाद ही बिजली आपूर्ति सूचारू करने में जुट गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.