संभल, जनवरी 13 -- तहसील चौराहे पर नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर पिछले वर्ष बनाए गए दो पार्क बदहाल स्थिति में है। इन पार्कों में साफ -सफाई के अभाव में गंदगी पसरी रहती है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह पार्क अपना अस्तित्व होते जा रहे हैं । तहसील चौराहे पर व वन विभाग के पास बदायूँ चुंगी की ओर पिछले वर्ष विनियमित क्षेत्र से लाखों की लागात से दो पार्क बनाए गए थे । इनके पीछे उदेदश्य यह था कि शहर में घुसते ही बाहर से आने वालों पर अच्छा प्रभाव पड़े और आसपास की सफाई भी होती रहे। एक पार्क में बाहर से लाकर मखमली घास लगाई गई थी और आई लव चन्दौसी का बोर्ड लगाया गया था। बैठने के लिए बैंच आदि भी लगाई गई। जबकि दूसरे पार्क में ओपन जिम बनाया गया था। जिसमें बच्चों के लिए झूले आदि लगाए गए। इनका अभी तक उदघाटन भी नहीं हो सका है और उपेक्षा के चलते यह पार्क आज बदह...