संभल, मार्च 26 -- बिजली विभाग ने अब बिजली चोरी रोकने के स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कवायद शुरु की है। इसकी शुरुआत सरकारी कार्यालय व भवन से की गई है। सरकारी कार्यालयों व भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं । यह कार्य 31मार्च तक पूरा किया जाना है, लेकिन स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है । ऐसे में 31 मार्च तक सभी कार्यालयों पर स्मार्ट मीटर लगाना मुश्किल है। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्ष से अपने - अपने कार्यालय पर शीघ्र स्मार्ट मीटर लगवाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.