संभल, जनवरी 11 -- संभल। चन्दौसी शहर में पाइप लाइन की लीकेज अब एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में आए दिन पाइप लाइन की मरम्मत के नाम पर सड़कों को खोदा जा रहा है, जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण शहर में आवागमन बाधित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर तो सड़कें बार-बार खुदाई के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। अस्थायी मरम्मत के बाद सड़क को सही ढंग से नहीं बनाया जाता, जिससे कुछ ही दिनों में दोबारा लीकेज हो जाती है और फिर से खुदाई करनी पड़ती है। हालांकि नगर पालिका और जल विभाग की ओर से लीकेज ठीक करने के प्रयास किए जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.