संभल, मई 24 -- थाना कुढ फतेहगढ के गांव रहोली शुकवार की परिजन सोते रह गए, चोर लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। गांव रहोली निवासी जाने आलम पुत्र जाहिद खां 23 मई की रात परिवार सहित बरामदे में सो रहा था। जबकि उसने कमरे का ताला नहीं लगाया था । रात में किसी समय में चोर कमरे के अंदर घुस गए और और उसमें रखी अलमारी के ताले तोड़ लिए। चोर अलमारी के ताले तोड़कर,दो सोने के हार, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी वाली, एक सोने की अंगूठी, एक कंठमाला, एक पेंडिल व सोने का ताबीज चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे और मालिक के ताले टूटे देखे। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.