संभल, फरवरी 22 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव करेला में शुक्रवार देर रात एक पुराने मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त घर में सो रहे आठ लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला। दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। गांव निवासी राजकुमार मौर्य के घर शादी का कार्यक्रम था। पड़ोसी होने के नाते टिंकू के घर में भी शादी के मेहमान और रिश्तेदार ठहरे हुए थे। रात करीब दो बजे कुछ मेहमान टिंकू के मकान की कच्ची छत पर चले गए। मकान पुराना और कच्चा होने के कारण छत अचानक गाटर चटकने के साथ बैठ गई। मलबे में गृहस्वामी टिंकू, उनकी मां सावित्री देवी (50), रामवती (55), ताराचंद (20), आकाश (14), अंजू (13), राधा (11) और मुनीश (18) दब गए। चीख-पुकार सुन...