संभल, जनवरी 13 -- नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया। सभी ने उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव गरीबों दलितों वंचितों और आदिवासियों की हमेशा आवाज उठाई है। इनके आने के बाद पार्टी को मजबूती मिली है। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जताई और उनकी दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष साहू संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष सलीम सैफी, महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी डोली वार्ष्णेय, शुभांगी, वर्षा सिंह, पारुल वार्ष्णेय, गुंजन वार्ष्णेय, गुनगुन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.