संभल, दिसम्बर 9 -- अतिक्रमण हटाओ अभियान में संभल गेट पर नाले समेत अन्य स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ध्वस्त की गईं थी। दुकानदारों को दूसरी जगह दुकान नहीं मिली थी। नगर पालिका प्रशासन ने दुकान देने का वादा कर दिया था। हालांकि अब दुकानों के लिए इंतजार खत्म हो सकता है। क्योंकि नगर पालिका ने आईटीआई के बाहर करीब 62 दुकान पूरी तरह से तैयार कर ली है। संभल गेट नाले पर अतिक्रमण अभियान के दौरान करीब एक वर्ष पूर्व 10 से अधिक दुकानें ध्वस्त कर दी गई थी। उस समय दुकानदारों से वायदा किया था कि अन्य जगह दुकान दी जाएगी। लेकिन एक वर्ष बाद भी दुकान नहीं मिली और दुकानदार रोजगार के लिए जहां तहां भटकते रहे हैं। जबकि दुकानदार लगातार नगरपालिका प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि नगर पालिका प्रशासन भी इस प्रयास में लगा रहा कि इन दुकानदारों को दुकान दि...