संभल, जून 22 -- मोहल्ला लक्ष्मनगंज में नगर पालिका की जमीन पर बनी मस्जिद को शनिवार को पुलिस, पीएसी और आरएएफ की मौजूदगी में खुद स्थानीय लोगों ने मजदूरों के साथ तोड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले पालिका की ओर से अवैध कब्जे हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था, जिसकी समय-सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई थी। शनिवार सुबह एसडीएम विनय मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, ईओ व भारी पुलिस बल के साथ दो जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके पर पहुंचे थे। प्रशासन की सख्ती देख मस्जिद पक्ष के लोगों ने खुद ही शाम तक मस्जिद ध्वस्त करने का अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने मजदूर लगाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीओ अनुज चौधरी ने दो टूक कहा कि यदि मस्जिद शाम तक ध्वस्त नहीं होती है तो रविवार से पालिका स्वयं कार्रवाई करेगी। मोहल्ला लक्ष्मनगंज में नगर पालिका की छह बीघा जमीन है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.