संभल, दिसम्बर 30 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में चन्दौसी मार्ग पर मरम्मत के लिए खड़े ट्रक में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक जल गया। ट्रक जलने से मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। नखासा क्षेत्र में हिंदूपुरा खेड़ा निवासी मोहम्मद जकी का ट्रक रविवार रात को मरम्मत के लिए चन्दौसी मार्ग पर एक दुकान पर खड़ा था। देर रात करीब साढ़े बारह बजे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगने पर राहगीर इकट्ठा हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच लोगों ने दमकल को सूचना दी। जानकारी पाकर दमकल मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग को बुझाया लेकिन आग बुझने से पहले ट्रक पूरी तरह जल गया। पीड़ित ने बताया कि उसे कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया क...