संभल, नवम्बर 12 -- ब्लाक बनियाखेड़ा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत के बेटे की बेंगलुरु में सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की 11 दिसंबर को शादी होने वाली थी। मृतक का शव बुधवार की सुबह तक पहुंचने की संभावना है। घर में जहां शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, वहीं मातम छाया हुआ था। नगर के बहजोई रोड निवासी एडीओ पंचायत नीरज सिंह के छोटे बेटा रोहित सिंह 28 वर्ष बेंगलुरु की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। जबकि बड़ा भाई लक्षित प्रताप सिंह भी बेगलुरु में जाब करता। रोहित अपने भाई व भाभी के साथ ही रहता था। सोमवार की रात वह ड्यूटी कर फ्लैट की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर त...