लखनऊ, मार्च 12 -- आलमबाग चन्दरनगर स्थित 50 बेड हॉस्पिटल के मरीजों को खून की जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, अब 12 बजे तक नहीं बल्कि एक बजे तक ओपीडी मरीजों के सैम्पल एकत्र किए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल की पैथोलॉजी में कई मशीनें आ गई हैं। नतीजतन मरीजों की जांच आसान होगी। समय पर रिपोर्ट भी मिल सकेगी। चंदरनगर 50 बेड हॉस्पिटल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। अभी अस्पताल में खून की सामान्य जांच ही हो पा रही थीं। बाकी जांच के लिए नमूने लिए जाते थे। जांच के लिए नमूने लोकबंधु अस्पताल भेजे जाते थे। इसकी वजह से मरीजों को रिपोर्ट के लिए खासा इंतजार करना पड़ रहा था। एक से दो दिन बाद मरीजों को रिपोर्ट मिल पाती थी। जबकि ओपीडी में खून के नमूने 12 बजे तक ही लिए जाते थे। इसके बाद आने वाले मरीजों को खून का नमूना देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.