अल्मोड़ा, मार्च 22 -- सोमेश्वर। क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम उत्पादन केंद्र चनौदा में गांधी आश्रम मंडलीय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कृष्ण सिंह बिष्ट ने की। इस मौके पर अप्रैल माह 2024 से फरवरी माह 2025 तक के कार्यों की समीक्षा की गई। खादी उत्पादों की बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया गया। बिक्री भंडारों और उत्पादन केंद्रों हेतु कच्चे माल और उत्पादन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्ण सिंह बिष्ट ने गांधी आश्रम के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने, कच्चे माल की उचित व्यवस्था करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने हेतु सभी का सहयोग मांगा। बैठक का संचालन करते हुए गांधी आश्रम के मंत्री प्रमोद कुमार वर्मा ने गत वर्ष के उत्पादन तथा बिक्री के तमाम आंकड़े प्रस्तुत किए।बैठक में क...