धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, संवाददाता रबी सीजन की फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें चने की फसल प्रमुख है। ऐसे में चने खेती करनेवाले किसानों के लिए उकठा रोग सबसे बड़ी चिंता बन सकता है। इसको लेकर कृषि विभाग ने जरूरी बातें बताई हैं। उकठा रोग का कारण फ्यूजेरियम ऑक्सीस्पोरम फफूंद है, जो मिट्टी और बीज दोनों के जरिए फैलती है। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया है कि उकठा रोग की पहचान शुरुआत में खेत के छोटे हिस्से में होती है। पहले कुछ पौधों की पत्तियां मुरझाने लगती हैं, फिर धीरे-धीरे पौधा पूरी तरह सूख जाता है। जब संक्रमित पौधे की जड़ के पास हल्का चीरा लगाया जाता है तो अंदर काली संरचना दिखाई देती है। यही इस रोग का साफ संकेत है। इस रोग से बचाव के लिए सबसे पहला कदम सही समय पर बुआई है। इसके अलावा रोगरोधी किस्मों का चयन भी फायदेमंद रहता है। पैदावार बढ़ान...