बिहारशरीफ, नवम्बर 11 -- चना बीज वितरण में गड़बड़ी का आरोप, किसानों में आक्रोश पात्र किसानों को नहीं मिला बीज, अपात्रों के नाम पर आपूर्ति का आरोप करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड में रवि फसल के लिए चना बीज वितरण में धांधली का मामला सामने आया है। कई किसानों ने आरोप लगाया है कि कृषि विभाग के कर्मियों और कुछ जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से बीज का वितरण मनमाने ढंग से किया गया। ग्रामीण धर्मवीर महतो, मनोज कुमार और रंजीत कुमार ने आवेदन देकर कहा है कि सरकार द्वारा सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाने वाला चना बीज असली जरूरतमंद किसानों तक नहीं पहुंचा। पात्र किसान आज भी प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि, जिनके पास खेती की जमीन नहीं है, उन्हें बीज दे दिया गया। उन्होंने जांच कर दोषी कर्मियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.