बगहा, मई 29 -- चनपटिया से अगवा लड़की बेहोश मिली, भर्ती परिजनों का दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस का इनकार किशोरी की हालत बनी है नाजुक, होश आने का इंतजार बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा 17 साल की किशोरी बेहोश मिली। उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि लड़की का इलाज जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष ने दावा किया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं घटी है। यह बात चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के बाद बतायी है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने मंगलवार की देर शाम थाना पहुंच कर जानकारी दी उनकी बेटी का अपहरण गांव के रहने वाले एक युवक ने कर लिया है। सूचना के आधार पर एफआईआर दर्...