महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा ब्लॉक के ग्राम चनकौली में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि 5 व 9 जनवरी को शपथ पत्र के साथ लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में फाइल लंबित है। ग्रामीण रामसनेही निषाद, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, भीमबली गुप्ता, श्रीराम, प्रभुनाथ व सुकई ने सूचना के अधिकार के तहत पिछले दस वर्षों का वित्तीय विवरण मांगा था। उनका कहना है कि उन्हें अधूरी व अपूर्ण जानकारी दी गई। उपलब्ध अभिलेखों व गांव स्तर पर की गई जांच में कई अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष को सचिवालय दिखाकर प...