पलामू, मई 4 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोशी पंचायत के ग्राम चनकार गोपाल में काली मां की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गांव से बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। क्षेत्र का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं ने कररबार नदी में पहुंच कर आचार्य रमेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश जल भराई की गई। हुसैनाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पलामू जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि कायम होती है। सनातन धर्म को बरकरार रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम सभी क्षेत्रों में होनी चाहिए। यह कार्यक्रम 9 मई तक चलेगा और उसी दिन भंडारे के साथ पूर्णाहुति किया जाएगा। प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, पूर्व जिला परिषद मदन पासवान, प्रमोद कुमार रजक, मुखिया विजय राम ,पोल्डीह मुखिया प्रतिनि...