अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजपाल संत ने की। संचालन अशोक कुमार बघेल जिलाध्यक्ष ने किया। मुख्य अतिथि विनीत मिश्रा एसीएम प्रथम मौजूद रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन दिए जाने की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो कर्मचारी संगठन आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर देवेंद्र कुमार शर्मा संरक्षक, मोतीराम मंडल, निशा श्रीवास्तव, राजकुमार, नरेश कुमार तिवारी, विजय यादव, बादाम सिंह, दिलीप कुमार बॉबी, शिवम कुमार, गु...