उरई, जनवरी 24 -- उरई। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव निरीक्षण भवन परिसर में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से रामजीलाल कनौजिया को संरक्षक एवं प्रदीप कुमार दरबार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही संगठन की 42 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन प्रांतीय उपाध्यक्ष केशव सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी शिव सिंह चौहान की देखरेख में कराया गया। चुनाव प्रक्रिया में धर्मेंद्र सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष, पदम नारायण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष केशव सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाएं और विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर उनके समाधान के लिए प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.