देहरादून, जनवरी 21 -- देहरादून। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवीन कुमार नवानी और जिला मंत्री दिनेश गुसाईं के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ मनोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। सीएमओ ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों का समय से निस्तारण किया जाएगा। आश्वासन मिलने पर संघ ने सीएमओ का आभार जताया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में नेलसन कुमार अरोड़ा, त्रिभुवन पाल, नवीन शर्मा, सतीश कन्नौजिया, अशोक कुमार यादव, राकेश कुमार, विनोद बिष्ट, कमल कुमार, कुनाल गुरंग, रामसेवक और सौरभ सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.