रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए 2019 में बहाली प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें कई बार विवादों में रहने के बाद इसके लिए पिछले महीने इंटरव्यू लिया गया था। इंटरव्यू से पहले सभी तरह के डॉक्यूमेंट का सत्यापन किया जा चुका था। अब रिम्स ने सेलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 66 लोगों का चयन वार्ड अटेंडेंट और चार का चयन लैब अटेंडेंट के साथ ट्रॉली मैन और डोम के एक-एक पद पर चयन किया गया है। बता दें कि 2019 में 154 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। विवादों के कारण इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.