सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- बांसी। राजकीय आईटीआई बांसी में प्रवेश के लिए सत्र 2025-26 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2025-2027 (द्विवर्षीय) के चतुर्थ चरण का प्रवेश परिणाम घोषित किया जा चुका है। चतुर्थ चरण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अपने समस्त अभिलेखों की छाया प्रति व चतुर्थ चरण का रैंक के साथ संस्थान में 23 अगस्त की शाम पांच बजे तक जमा कर दें। अभ्यर्थी अपना रैंककार्ड वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी प्रधानाचार्य प्रेमशंकर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.