कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रवि जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों एवं प्रस्तावों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि जिस तरह वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया है, उसी तरह 2026-27 में भी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले नए वित्तीय वर्ष में पंचायती राज के अधीन आम जनता को कई नई योजनाओं की सौगात मिलेगी। जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रवि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.