नैनीताल, फरवरी 14 -- नैनीताल, संवाददाता। इस बार आज रविवार को चतुर्ग्रही योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में शिवालयों में पूर्जा की जाएगी। आचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि इस दिन शाम 5.05 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू होगी और सुबह 6.55 बजे से शाम 7.48 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव का अभिषेक कर 108 बेलपत्र अर्पित करते हैं और व्रत करते हैं। लोग तैड़ (तरूड़) कंद निकालकर भगवान को अर्पित करते हैं और घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करते हैं। मंदिरों में मेले व शिव महोत्सव आयोजित होते हैं। मेलों, रात्रि जागरण और विशेष पूजा-अर्चना के साथ शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.