हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। जाने माने ज्योतिषाचार्य और प्रावि परबत्ता, बरकट्ठा के एचएम डॉ दिनेश महतो को ज्योतिष महारथी उपाधि से सम्मानित किये गए। विदित हो कि उन्हें पूर्व में ज्योतिष विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि मिल चुकी है।उन्होंने बातचीत में बताया कि 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक देवघर में आयोजित चतुर्दश ज्योतिष सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में उन्हें ज्योतिष महारथी की उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ज्योतिषी सम्मिलित हुए थे। इसका आयोजन पूर्वांचल ज्योतिष संस्थान रांची के तत्वावधान में किया गया। जिसमें वरिष्ठ ज्योतिर्विद डॉक्टर जे जाह्नवी, आचार्य शशिकांत मिश्रा, आचार्य रविंद्र भारद्वाज ,डॉ वी के बिनोवा, विजय आनंद, केशव कुमार पाठक, मनदीप शास्त्री, न्यायविद अमित कुमार पांडेय समेत कई...