गिरडीह, अप्रैल 23 -- देवरी, प्रतिनिधि। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद वयोवृद्ध दिग्गज कांग्रेसी नेता तिलकधारी प्रसाद सिंह के निधन के बाद मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर देवरी के चतरो स्थित पैतृक आवास लाया गया। आवास के प्रांगण में शव पहुंचते ही चतरो व आसपास के गांवों से आये पार्टी समर्थकों व आमलोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां उपस्थित लोगों ने नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनको अंतिम विदाई दी। कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, झामुमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रणव वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, समाजसेवी सह संवेदक निरंजन राय सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, कार्यकर्ता व उनके समर्थकों ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रृद्धांजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.