चतरा, दिसम्बर 12 -- चतरा, संवाददाता। चतरा में ठंड अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिन भर ठिठुरन भरी ठंड रही। यहां का पारा लुढककर आठ डिग्री पर आ गया है। चार पांच दिन पूर्व जो पारा 12 डिग्री से लेकर 13 डिग्री हुआ करता था, वो आज गिरकर 8 डिग्री पर पहुंच गया है। कनकनी इतनी बढ़ गई है कि शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है। हाडं कपा देने वाले इस ठंड में विशेष रूप से मजदूर तबका के लोगों के लिये परेशानी उत्पन्न कर रहा है। रातों में शहर के विभिन्न चौंक चौराहों पर रात बिताने वाले विक्षिप्त, मजदूर, असहाय लोगों के लिये यह काफी कष्टदायक है। सुबह सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। वहीं ठंड बढ़ जाने से रोजमर्रा की दुकानें भी तय समय से पहले बंद हो रही है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग चौराहों और मोहल्लों में...