चतरा, जून 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। बलिदान और त्याग का पर्व इद-उल-अजहा यानि बकरीद शनिवार को शांतिपुर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर ईदगाह सहित जिला मुख्यालय के सभी 19 मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकिदत के साथ अदा किया। सबसे अधिक नामाजियों की भीड़ इदगाह में हुई। यहां 7 बजे नमाज पढ़ी गयी। ईदगाह में काजी-ए-शहर मुफ्ती नजर-ए-तौहिद ने नमाज पढ़ाई। नमाज के पहले तकरीर में उन्होंने बकरीद की फजीलत बयान किया। उन्होंने कि कहा कि यह पर्व हजरत इब्राहिम अलै और हजरत इस्माईल अलै की याद में मनाया जाता है। अल्लाह ने हजरत इबाराहिम अलै को अपने सबसे कीमती और प्यारी चीज को अल्लाह के राह में कुरबान करने का हुक्म मिला था। उन्हें लगातार तीन दिनों तक सपने आया कि वह अपनी सबसे कीमती चीज को कुरबान करे। यह देख हजरत इबराहिम अलै ने अपने सबसे प्...