चतरा, फरवरी 13 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार को लेकर संकट गहरा गया है। जानकारी के अनुसार राज्य में करीब 26 हजार आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां पिछले छह माह से नियमित रूप से पोषाहार की राशि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। चतरा जिले में अक्टूबर माह 2025 तक पोषाहार का भुगतान किया जा चुका है। अक्टूबर के बाद से आवंटन के अभाव में तीन माह का भुगतान लंबित है। जिले में कुल 1,143 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं और प्रत्येक केंद्र में औसतन 40 बच्चे नामांकित हैं। इन बच्चों को पोषाहार के रूप में अंडा, हलवा, बादाम, गुड़, खिचड़ी समेत अन्य पौष्टिक आहार दिए जाने का प्रावधान है। राशि नहीं मिलने के कारण सेविकाओं और सहायिकाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई सेविकाएं बच्चों के लिए 40 से 50 हजार रुपये तक का राशन उधार ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.