रांची, फरवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र निवासी मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित रूप से अवैध हिरासत में रखने के मामले में सोमवार को चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित अग्रवाल झारखंड हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अदालत में केस डायरी प्रस्तुत की। खंडपीठ ने अगली सुनवाई में भी एसपी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ ने एसपी से पूछा कि संबंधित थाना ने छात्र को 10 दिनों तक हिरासत में क्यों रखा और 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश क्यों नहीं किया गया। अदालत ने यह भी जानना चाहा कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई और छात्र की छूटी मैट्रिक परीक्षा के लिए कौन जिम्मेदार होगा। मामले की अगली सुनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.