चतरा, जनवरी 9 -- चतरा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव में चतरा नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित (अन्य वर्ग) रखा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब इस पद पर किसी विशेष जाति या वर्ग का आरक्षण लागू नहीं होगा, जिससे सभी वर्गों के योग्य उम्मीदवार अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में उतर सकेंगे। मालुम हो कि इसके पहले चता नगर परिष्ज्ञद अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित था। इस बार अध्यक्ष पद के अनारक्षित होते ही नगर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं और जनसंपर्क के साथ-साथ रणनीति बनाने में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अनारक्षित पद होने से चुनाव में योग्यता, अनुभव और विकास कार्यों को अधिक महत्व मिलेगा। लोगों को उम्मीद है कि इस बार मतदाता जाति या व...