चतरा, अगस्त 8 -- चतरा, प्रतिनिधि। गुरुवार को चतरा के नये अवर निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने पूर्व निबंधन पदाधिकारी शंकर मुंडा से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद दस्तावेज नवीस संघ द्वारा नये निबंधन पदाधिकारी रजक का भव्य स्वागत किया। वहीं पुराने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी शंकर मुंडा को विदाई दी गई। शंकर मुंडा चतरा जिला में 24 दिसंबर 2022 से 6 अगस्त 2025 तक अपनी सेवा दिए। वही नये निबंधन प्राधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि निबंधन स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से किया जायेगा। मौके पर निबंधन कार्यालय के प्रधान लिपिक राजकुमार सिंह, दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार चंद्रवंशी, सचिन नंदकिशोर सिंह, सपन कुमार दास, संजय कुमार राणा, कमलू प्रसाद, रजनीकांत कमल, आदित्य प्रकाश, पवन कुमार अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.