चतरा, मार्च 22 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा गोशाला न्यास की बैठक गुरुवार को गौशाला परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता गोशाला के अध्यक्ष विद्या सागर आर्य ने की। बैठक में गौशाला के चुनाव की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नई कमेटी का चुनाव 27 मार्च को हरलाल तालाब स्थित गौशाला में 11.00 बजे से होगी। 25 मार्च तक नए सदस्य बनाए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया में वही लोग भाग ले सकेंगे जो साधारण या आजीवन सदस्य होंगे। आजीवन सदस्य ही अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष होंगे। बैठक में गौशाला समिति के सदस्य गोबिंद सिंह, जितेन्द्र कुमार पाठक, गंगाधर शास्त्री, सुशील कुमार सिंह, नितेश कुमार, पंकज प्रजापति, मदन कुमार साहा, कुमार विवेक, शतीष कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार रावत, पंकज कुमार दुबे, मोहित कुमार, चन्द्रपाल पाठक, बिनोद कुमार श्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.