चतरा, मार्च 18 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने रेल बजट पर अनुदानों की मांग पर चर्चा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं को लेकर लोकसभा में मांग रखें। उन्होंने संसद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट नए भारत, शक्तिशाली भारत और विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस बजट में समाज के हर वर्ग-गरीब, किसान, नौजवान और श्रमिकों-की आकांक्षाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। चतरा जिला मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने की मांग सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दु:खद और चिंताजनक है कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी चतरा जिला मुख्यालय रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ सका है। वर्षों से स्थानीय जनता की यह मांग रही है कि उग्रवाद प्रभावित इस क्षेत्र को गया (बिहार) से झारखंड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.