चतरा, फरवरी 4 -- चतरा, संवाददाता। नगर परिषद (आम) निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में चतरा कॉलेज, चतरा में स्थापित वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र की तैयारियों का उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां ससमय एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अ...