चतरा, अगस्त 7 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि । चतरा के सांसद कालीचरण सिंह केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू से उनके दिल्ली स्थित मंत्रालय में विकास को लेकर मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री सिंह ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की और केंद्र सरकार की ओर से चल रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत वार्ता की। सांसद ने चतरा लोकसभा क्षेत्र में शहरी विकास, आवास योजनाओं, सड़क, पेयजल और स्वच्छता से संबंधित परियोजनाओं के लिए केंद्र से विशेष सहयोग की मांग की। उन्होंने ग्रामीण और शहरी इलाकों में समान रूप से विकास सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सांसद कालीचरण सिंह को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की जरूरतों और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.