चतरा, नवम्बर 10 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के चार खिलाड़ियों ने जिले का नाम एक बार फिर रोशन किया है। ये खिलाड़ी 7 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक लोहरदगा के अमृत प्लेस रेलवे साइडिंग में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रेफरी सेमिनार एवं नेशनल रेफरी रिफ्रेश कोर्स में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। चतरा जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में विक्की कुमार दास, अवध किशोर राणा, हर्षवर्धन मिश्रा एवं नीतीश कुमार का नाम शामिल है। तीनों ने आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से आए ब्लैक बेल्ट 6 डन एवं इंटरनेशनल रेफरी संतोष श्रीरंगम के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने इस रेफरी कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रमाण पत्र प्राप्त किया और चतरा जिला को गौरवान्वित किया। इस उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.