मेरठ, नवम्बर 25 -- लिसाड़ी गेट के श्याम नगर 20 फुटा रोड पर सोमवार रात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवती की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे छज्जे पर खड़ी युवती के पेट में गोली लगी। डॉक्टर ने अस्पताल में युवती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से थाने में सूचना पहुंची तो पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। दूल्हे पक्ष का मकान बंद मिला है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। हाजी शौकत वाली गली निवासी सुहेल का सोमवार रात निकाह था। बारात फफूंडा जानी थी। रात 10 बजे चढ़त शुरू हुई। आसपास की महिलाएं छज्जे पर खड़ी होकर चढ़त देख रही थी। चढ़त में शामिल कुछ लोगों ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय अक्शा के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर अफरातफरी मच गई, परिजन अक्शा को लेकर अस्पताल दौड़े। रास्ते में ही उसकी म...