मेरठ, मार्च 11 -- मेरठ। बेटे की चढ़त के दौरान बदमाशों ने पिता के बैग से लाखों रुपये की नकदी और चार सोने के कंगन चोरी कर लिए। पीड़ित ने भावनपुर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। परीक्षितगढ़ ग्राम दुर्वेसपुर निवासी लाल सिंह ने बताया कि नौ मार्च को बेटे सुभाष उर्फ लाला की बारात भावनपुर छोटा हसनपुर अंकुर गार्डन के पास आई थी। चढ़त के दौरान उनके हाथ में लेदर का एक छोटा बैग था। जिसमें एक लाख 15 हजार रुपये और सोने के चार कंगन थे। छोटे बैग को बड़े बैग में रख लिया। इसी दौरान वह बुग्गी पर चढ़कर बेटे पर रुपये लगाने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति ने इशारा करके बुलाया। बोला मैं मंडप से आया हूं। मेरे पहचानने से मना करने पर वह अपने दो साथियों को लेकर आया और धक्का मुक्की कर बैग से नकदी और कंगन चोरी कर ले गया। भावनपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.