घाटशिला, मार्च 9 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अतंर्गत चड़कमारा गांव में मधुआबेड़ा,चड़कमारा,डिंगाशाई के महिला किसानों को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा चलाए जा रहे फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का समापन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को यांत्रिक विधि से फसलों में कीट नियंत्रण,पीला या नीला चिपचिपा फंदा, फ्रूट फ्लाई ट्रैप और खेतों में तैयार नीमास्त्र का छिड़काव जैसी तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को यह भी बताया गया कि कीटनाशकों का प्रयोग कम करके जैविक कृषि को बढ़ावा दिया जाए।इस प्रशिक्षण शिविर में बहरागोड़ा बीटीएम राजु सरदार, गुड़ाबांधा बीटीएम हिरामणी महतो,सीईओ मधुमिता दास, पशु चिकित्सक शिवाजी याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.