बांका, मार्च 17 -- शंभूगंज (बांका), संवाददाता। बिहार में पंचायती राज व्यवस्था के तहत गांवों के विकास के लिए सड़कों, गलियों और नालियों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। सरकार और प्रशासन ने सड़क निर्माण की दिशा में विशेष ध्यान दिया है, लेकिन जल निकासी की समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है। कई ग्रामीण इलाकों में पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शंभूगंज प्रखंड के अंतर्गत 19 पंचायतों के कई गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इनमें सबसे गंभीर स्थिति कुरमा पंचायत के चटमा बाजार गांव की है, जहां जल जमाव की समस्या दशकों से बनी हुई है। चटमा बाजार गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.