बुलंदशहर, जनवरी 29 -- मौसम में बलदाव से ठंड का असर कम होने लगा है। तापमान में गिरावट के बाद भी चटख धूप के चलते लोग गर्माहट महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। आठ बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। दिन बढ़ने के साथ ही धूप का असर तेज हो गया। दिन में धूप में बैठना तक मुश्किल हो गया। न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पांच दिन तापमान बढ़ा रहेगा। इसके बाद बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम का मिजाज बदलने से अब सिर्फ सुबह-शाम ही ठंड का अहसास हो रहा है। सूर्यदेव के तल्ख तेवर और तापमान में बढ़ोत्तरी से ठंड का असर कम हो गया है। गलन के साथ कोहरे से भी राहत मिली है। इन दिनों मौसम भी सुबह से साफ हो रहा है। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण दिन में तेज धूप से लोग ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.