मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार को सुबह घने कोहरे का असर रहा, जो दिन चढ़ने के साथ गायब होता चला गया। सुबह नौ बजे के बाद सूरज की तल्खी बढ़ने लगी। पूरे दिन चटख धूप खिलने से गलनवाली ठंड से राहत मिली। इससे सामान्य जनजीवन पटरी पर लौटता दिखा। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण लोग पार्कों और अन्य दर्शनीय स्थानों पर जुटे रहे। खासकर मंदिरों में सरस्वती पूजा को लेकर काफी भीड़ देखी गई। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में पिछले 24 घंटों में डेढ़ डिग्री की बढ़त रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पूरे दिन हल्की गर्मी का अहसास लोगों को हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान भी पिछले 20 दिनों में पहली बार सामान्य से ऊपर रहा। यह 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह में घने कोहरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.