शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- जनपद में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को निकली चटक धूप ने शहरवासियों की दिनचर्या में एक बार फिर रफ्तार ला दी। सुबह से ही धूप खिलते ही शहर के सभी प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। पार्कों में भी भीड़ रही।हालांकि आज और कल घने कोहरे का मौसम विभाग ने अलर्ट जताया है। सुबह के समय हल्की ठंड जरूर महसूस की गई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूर्य की किरणें तेज होती चली गईं और ठंड का असर कम होता गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 20.8 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान पछुआ हवा 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.