मोतिहारी, मार्च 16 -- कोटवा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में किशोर की हत्या कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। हत्यारे को गिरफ्तार करते हुए एक चाकू, खून से सना शर्ट, दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। बरामद मोबाइल में मृतक का भी मोबाइल शामिल है। विगत 13 मार्च को राजापुर मठिया निवासी अफसर मियां के 17 वर्षीय पुत्र शमशाद आलम का शव मक्का के खेत में मिला था। किशोर की गला रेत कर हत्या की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का चचेरा भाई मुमताज आलम (20) है जो नन्हक मियां का पुत्र है। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी सदर 2 जितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम बनाकर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस के तकनीकी अनुसंधान में दस घंटे के अंदर ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने शनिवार को थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.